लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में शराब माफिया के आलीशान मकान पर चला बुल्डोजर

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:48 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 26 सितंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुप्तेश्वर इलाके स्थित एक कथित शराब माफिया के दो मंजिला आलीशान मकान एवं अन्य अवैध अतिक्रमण को रविवार को जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा कर ढहा दिया।

उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) दिव्या अवस्थी ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने टिंकू सोनकर का दो मंजिला आलीशान मकान एवं अन्य अवैध अतिक्रमण को रविवार को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि माफिया की फेहरिस्त में शामिल सोनकर पर अवैध शराब का कारोबार करने, जुआ-सट्टा खिलाने और मारपीट करने जैसे 62 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। अवस्थी ने बताया कि सोनकर के खिलाफ यह कार्रवाई राज्य सरकार के ‘एंटी-माफिया’ अभियान के तहत की गई है।

उन्होंने कहा कि सोनकर ने साढ़े तीन हजार वर्ग फीट भूमि पर बिना अनुमति के दो मंजिला मकान बना लिया था। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 1.22 करोड़ रुपये है, जबकि इस पर बनाये गये भवन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि हब्बीलाल सोनकर के नाम पर दर्ज है।

अवस्थी ने बताया कि प्रशासन ने शहर के गुप्तेश्वर इलाके में 1,000 वर्ग फीट भूमि पर अतिक्रमण के माध्यम से किए गए एक अन्य निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया, जहां से आरोपी (टिंकू सोनकर) जुआ और अन्य अवैध गतिविधियां चला रहा था। उन्होंने कहा कि इस भूमि और निर्माण की लागत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू