लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से पकड़ी गई अल्प्रजोलम की गोलियों और कफ सिरप की बड़ी खेप

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:21 IST

Open in App

इंदौर, नौ फरवरी दवाओं की आड़ में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग स्थानों से अल्प्रजोलम की गोलियों और कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि "ऑपरेशन एनआरएक्स" के नाम से हफ्ते भर पहले शुरू किए गए अभियान के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, पिछोर तथा ग्वालियर और उत्तरप्रदेश के झांसी से अल्प्राजोलम की कुल 78,000 गोलियां और कोडीन फॉस्फेट से बनी कफ सिरप की 528 बोतलें पकड़ी गई हैं।

उन्होंने बताया कि इन दवाओं को नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचा जाना था और एक गिरोह इनकी अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल है, गिरोह के तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है जिनमें झांसी का एक फार्मासिस्ट और पिछोर का एक दवा आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि सरकारी कायदों के मुताबिक अल्प्राजोलम की गोलियों और कोडीन फॉस्फेट से बनी कफ सिरप की खुदरा बिक्री लायसेंसशुदा दवा दुकानों पर डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही की जा सकती है, दवा दुकानों के संचालकों को इन दवाओं की खरीद-बिक्री का पूरा रिकॅार्ड रखना भी जरूरी होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान