लाइव न्यूज़ :

Bulbul Cyclone: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 'बुलबुल' तूफान का कहर, कई जगहों पर भारी बारिश, अलर्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 08:09 IST

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रही हैं और प्रशासन आपात स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने लोगों से सयंम बरतने और भयभीत नहीं होने की अपील की। 

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में बिचाली घाट में फेरी सर्विसेस को बंद कर दिया गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को निर्देश दिया गया है कि वह आज 12 बजे तक समुद्र में न जाएं।

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ तेजी से पश्चिम उत्तर दिशा में पड़ोसी देश में सुंदरबन की डेल्टा की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बुलबुल तूफान सुंदरबन नेशनल पार्क (बंगाल) से 30 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर बंगाल के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। 

कोलकाता में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसे 70 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। पूरे इलाके में भारी बारिश हो रही है। ‘बुलबुल’ तूफान की वजह से हो रही बारिश के कारण अबतक एक-एक मौत पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होने की उम्मीद है।

वहीं, कोलकाता में बिचाली घाट में फेरी सर्विसेस को बंद कर दिया गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मछुआरों को निर्देश दिया गया है कि वह आज 12 बजे तक समुद्र में न जाएं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अगले 36 घंटों के दौरान दक्षिण असम और मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रही हैं और प्रशासन आपात स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने लोगों से सयंम बरतने और भयभीत नहीं होने की अपील की। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे 'बुलबुल' गंगासागर के 190 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। धीरे-धीरे कमजोर हो रहा यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल के गंगासागर समूह और बांग्लादेश के खेपूपारा के तट को पार कर सकता है।

मौसम विभाग ने कदम उठाने के लिए ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की और प्रशासन से यह सुनश्चित करने को कहा कि मछली पकड़ने की गतिविधियां, नौका सेवाओं आदि को पूरी तरह बंद रखा जाए। उसने प्रभावित इलाकों के लोगों से घरों में रहने की अपील भी की है।

वहीं ओडिशा में, मौसम विभाग ने अगले छह घंटों के दौरान केदारपाड़ा, जगतसिंहपुर, भद्रक और बालासोर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

ओडिशा राज्य सरकार द्वारा एहतियात के तौर पर जगतसिंहपुर और बालासोर जिलों के विभिन्न हिस्सों में 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालओड़िसामौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया