लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, कहा- मोदी और योगी राज में जनता में दहशत

By भाषा | Updated: December 5, 2018 01:08 IST

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बुलन्दशहर में पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की अराजक भीड़ द्वारा हत्या दर्दनाक और शर्मनाक है। मोदी-योगी राज में पुलिस का जब यह हाल है तो आम जनता कितनी दहशत में होगी।’’ 

Open in App

कांग्रेस ने बुलंदशहर हिंसा में एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने की घटना को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा तथा कहा कि मोदी-योगी राज में पुलिस का यह हाल है तो फिर जनता कितनी दहशत में होगी।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बुलन्दशहर में पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की अराजक भीड़ द्वारा हत्या दर्दनाक और शर्मनाक है। मोदी-योगी राज में पुलिस का जब यह हाल है तो आम जनता कितनी दहशत में होगी।’’ 

इससे पहले, कांग्रेस ने कहा कि इस मामले की उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच होनी चाहिए। पार्टी ने सवाल किया कि क्या यही बदलाव है जिसका वादा प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में किया था? 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मोदी जी कहते थे कि बदलाव होगा। लेकिन 2014 से आज तक बदलाव नहीं बदला दिख रहा है। भय, भ्रष्टाचार, राम और हनुमान के नाम पर राजनीति दिख रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बुलंदशहर में कैसा बदलाव आया है? उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद आरोप लगा रहे हैं कि बजरंग दल और विहिप के लोगों ने साजिश के तहत हिंसा की है। 400 लोगों का इकट्ठा होना, थाने पर हमला करना, पुलिस पर हमला किया जाना, क्या दिखाता है? क्या मोदी जी इसी बदलाव की बात कर रहे थे?’’

सिब्बल ने दावा किया, ‘‘घटना वाले दिन योगी जी रमन सिंह के साथ बैठकर ‘लाइट एंड साउंड शो’ देख रहे थे। उस पुलिस अधिकारी के परिवार की दर्द भरी चीखें नहीं सुनना चाह रहे थे। वह मुठभेड़ पर तुरंत रिपोर्ट मंगवाते हैं, लेकिन इस पर खामोश हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की जांच पर तो भरोसा नहीं है। सीबीआई की क्या हालत है, सबको पता है। अगर उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में जांच हो तो कुछ निकल सकता है।’’ 

गौरतलब है कि सोमवार को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की अफवाह के बाद फैली हिंसा में सुबोध सिंह नामक एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

टॅग्स :राहुल गांधीबुलंदशहरनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया