लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में सिपाही ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा-महिला कांस्टेबल से परेशान, बच्चों का ख्याल रखना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2021 15:21 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। खुर्जा देहात थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार सोमवार शाम ड्यूटी खत्म कर भूड़ चौराहे स्थित न्यू राज होटल एंड रेस्टोरेंट पहुंचा और एक कमरा बुक किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कुमार मूलरूप से कुल्हेड़ी गांव थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।कोतवाली प्रभारी विनय शर्मा ने आरोपित महिला कांस्‍टेबल के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं।

बुलंदशहरःउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिपाही ने पंखे से लटककर जान दे दी। भूड़ चौराहे पर स्थित एक होटल में फांसी लगाई।

पुलिस को वहां से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। ये तीनों एसएसपी, पत्नी और महिला कांस्टेबल के नाम हैं। पुलिस के अनुसार मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने दावा किया कि एक महिला उसे ''मानसिक रूप से प्रताड़ित'' कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार ने कहा कि सुनील कुमार खुर्जा देहात थाने में मुंशी के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि होटल कोतवाली देहात थानांतर्गत आता है। एसएसपी ने कहा कि कुमार ने अपने सुसाइड नोट में ''अवैध संबंध'' को लेकर एक महिला द्वारा ''मानसिक रूप से प्रताड़ित'' किये जाने का बात कही है। कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं।

हालांकि एसएसपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांस्टेबल का उस महिला से संबंध था या फिर किसी और के साथ। एसएसपी ने कहा कि कांस्टेबल के परिवार में पांच वर्षीय बेटी और एक साल का बेटा है और परिवार उनके साथ पुलिस लेन में रह रहा था। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल अच्छे से परिवार के साथ रह रहा था। एसएसपी ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुसाइड नोट में सिपाही ने महिला कांस्टेबल पर शारीरिक संबंध बनाने, अनैतिक मांग करने और चरित्रहीनता का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की पड़ताल की। एसएसपी के निर्देश पर महिला कांस्‍टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग