लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, 16 की हालत नाजुक, चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2021 12:43 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित तीन को निलंबित कर दिया है।मौके पर एसडीएम समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचा है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। 15 लोगों की हालत नाजुक है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि जांच जारी है। बुलंदशहर के जीतगढी इलाके में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोग अस्पताल में भर्ती है। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

इंस्पेक्टर सहित चार को निलंबित कर आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं

घटना के बाद डीएम और एसएसपी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी और डिस्टलरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले में बेहद ही गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित चार को निलंबित कर आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार सभी पीड़ित नियमित शराब के सेवन करते थे। बुधवार रात को सभी ने शराब पी। दो से तीन घंटे के बाद उन्हें उल्टी होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। बुलंदशहर एसएसपी ने कहा कि चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। आगे की जांच चल रही है। बुधवार शाम गांव के करीब एक दर्जन लोगों ने शराब खरीद कर पी ली।

शराब विक्रेता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है

मृतकों में सतीश (35), कलुआ (40), रंजीत, (40) और सुखपाल 60 शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शराब विक्रेता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आगे की जांच चल रही है। इन सभी ने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी। इलाज के दौरान हीरालाल नाम के एक और शख्स की मौत हो गई। 16 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने  बताया कि जीतगढ़ी इलाके में बुधवार रात को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और उसे पीने के बाद से लोगों की तबियत खराब होने लगी और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक उनमें से पांच लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इन सबकी उम्र 45 से 60 साल के बीच है और 16 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी कुलदीप अभी फरार है लेकिन उसके कई साथी हिरासत में लिये गये है। एसएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में सिकंदराबाद के थाना प्रभारी, अनोखेपुर के चौकी प्रभारी और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?