बुलंदशहर : पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर गोलीबारी, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:54 IST2021-12-05T22:54:27+5:302021-12-05T22:54:27+5:30

Bulandshahr: Firing on former block chief's convoy, one dead | बुलंदशहर : पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर गोलीबारी, एक की मौत

बुलंदशहर : पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर गोलीबारी, एक की मौत

बुलंदशहर (उप्र),पांच दिसंबर बुलंदशहर जिले में बुलंदशहर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार शाम को गोलीबारी की घटना सामने आई जिसमें उनके चार समर्थक घायल हो गए जबकि एक की मौत हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाजी यूनुस कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव भाई पुरा से एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे, उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर गोलीबारी की जिससे उनके पांच समर्थक घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

मेरठ के आईडी प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की ‘हायर सेंटर’ ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bulandshahr: Firing on former block chief's convoy, one dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे