लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर की अदालत ने बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के दोषी को मौत की सज़ा सुनाई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:06 IST

Open in App

बुलंदशहर, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने दो वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सज़ा सुनाई है।

विशेष पोक्सो अदालत के न्यायाधीश ने दोषी पर 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने अपराध को अंजाम देने के बाद शव छुपा दिया था।

यह घटना शिकारपुर इलाके के हिरनोट गांव में पिछले साल जुलाई में हुई थी।

बच्ची हिरनोट गांव की रहने वाली थी और 10 जुलाई को जब वह इलाके में खेल रही थी तो प्रेम सिंह प्रजापति ने उसका अपहरण कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक प्रजापति ने बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी और शव गांव में एक तालाब के पास छुपा दिया।

जुर्म के 11 दिन के अंदर मामला सुलझाते हुए पुलिस ने प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया था और फिर अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है