लाइव न्यूज़ :

भवन निर्माण कंपनियां धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करें या कार्रवाई का सामना करें : गोपाल राय

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:03 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में 286 जगहों पर नियमों का उल्लंघन होता पाया और भवन निर्माण कंपनियों पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मंत्री ने भवन निर्माण क्षेत्र की एजेंसियों से कहा कि या तो वे धूल से संबंधित सभी नियमों का पालन करें या फिर कड़ी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लक्ष्य से सात अक्टूबर से शहर में धूल-निरोधक अभियान चला रही है।

इस अभियान के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के 31 दल गठित किए गए हैं जो भवन निर्माण स्थलों पर जाते हैं और जांचते हैं कि धूल से होने वाले प्रदूषण के संबंध में सभी नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

राय ने कहा कि दलों ने अभियान के तहत अभी तक कुल 1,105 भवन निर्माण स्थलों का दौरा किया है।

सरकारी बयान के अनुसार, गोपाल राय ने कहा, ‘‘ज्यादातर भवन निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन किया जा रहा था, लेकिन 286 स्थलों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा था। इन सभी को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है और इन सभी पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि डीपीसीसी के दलों को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और इस संबंध में रोज रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट