लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में इमारत गिरी, 17 घायल एवं 70 के फंसे होने की आशंका

By भाषा | Updated: August 24, 2020 23:13 IST

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिले के अधिकारियों से बात कर बचाव एवं राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। इस बीच, घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इमारत के गिरने के बाद वहां धूल का गुबार उठता हुआ दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 17 लोग घायल हो गएइमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिले के अधिकारियों से बात कर बचाव एवं राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। इस बीच, घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इमारत के गिरने के बाद वहां धूल का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में पुलिस घटनास्थल पर जमा हुए लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास करती हुई दिख रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी