लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: देवास में इमारत ढही, 9 को मलबे से निकाला, रेस्क्यू जारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 26, 2020 05:23 IST

मध्यप्रदेश के देवास में एक दो मंजिला मकान मंगलवार शाम अचानक ढह गया । इस मकान के मलबे में इस घर में रहने वाले परिवारों के महिला और बच्चे दब गए ।

Open in App
ठळक मुद्देदेवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को दो मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गई. इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था.

देवास: मध्य प्रदेश में देवास शहर के लालगेट इलाके के पास मंगलवार शाम को दो मंजिली आवासीय इमारत अचानक ढह गई.

इस दो मंजिला मकान में तीसरे मंजिल पर एक अस्थाई शेड भी बना था. देवास के पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है. यह मकान आरा मशीन संचालक ज़ाकिर शेख की थी. इस मकान में चार भाइयों का अलग-अलग परिवार रहता था.

मकान जर्जर अवस्था में था. हालांकि, इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि यह 2 मंजिला इमारत थी और यह तीन भाइयों की थी और वे अपने परिवारों के साथ इसमें रहते थे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं