लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ​भारी बारिश के बीच इमारत गिरी, चार की मौत कई अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 17, 2020 06:05 IST

फोर्ट में मिंट रोड पर स्थित भानुशाली बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक करार दे दिया गया था । दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला चाल की पुरानी इमारत का कुछ हिस्सा आज दोपहर बाद दो बजकर करीब 30 मिनट पर गिर गया ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में भारी बारिश के बीच दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयीमुंबई के मलवानी उपनगर में एक चाल का कुछ हिस्सा गिरने की घटना में दो लेागों की मौत हो गयी । दू

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये । अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी । स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मलवानी उपनगर में एक चाल का कुछ हिस्सा गिरने की घटना में दो लेागों की मौत हो गयी । दूसरी ओर दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में छह मंजिली पुरानी इमारत के एक हिस्से के गिरने की घटना में दो अन्य लोगों की मौत हो गयी ।

अधिकारियों ने बताया कि फोर्ट में मिंट रोड पर स्थित भानुशाली बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक करार दे दिया गया था । दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला चाल की पुरानी इमारत का कुछ हिस्सा आज दोपहर बाद दो बजकर करीब 30 मिनट पर गिर गया । बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां, एक राहत वाहन एवं एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया है और मलबे से 15 लोगों को निकाल लिया गया है।

बीमएसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये । उन्होंने बताया कि घायलों को मलाड पूर्व के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आज शाम करीब पौने पांच बजे दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एक छह मंजिली इमारत का कुछ हिस्सा गिर गया जिससे इस घटना में भी दो अन्य लोगों की मौत हो गयी । उन्होंने कहा कि दमकल की आठ गाड़ियां, दो राहत वाहन और एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मरम्मत के लिए इमारत को आंशिक तौर पर खाली करा दिया था।

निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम मलबे से चार लोगों को बचा लिया गया जबकि दो शव भी निकाले गये । उन्होंने बताया कि इमारत के बचे हिस्से में फंसे 12 लोगों को क्रेन के माध्यम से बचा लिया गया है। इस हिस्से में दरारें उभर आयी हैं। घायलों को सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया है । आयुक्त ने बताया कि मलबे में एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है और उसे बचाने के प्रयास किय जा रहे हैं ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शाम को घटनास्थल का दौरा किया । उनसे पहले आवास मंत्री जितेंद्र अवहाद, मुंबई की महापौर किशोरी पेडेनकर एवं स्थानीय सांसद अरविंद सावंत भी मौके पर पहुंचे । 

टॅग्स :महाराष्ट्रईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी