लाइव न्यूज़ :

इमारत ढही: महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:53 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि मुंबई के मलवनी इलाके में मकान ढहने की घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार की तरफ से कहा गया कि घायलों के इलाज का खर्च भी उसके द्वारा ही उठाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड पर न्यू कलेक्टर कंपाउंड में बुधवार की करीब रात सवा ग्यारह बजे तीन मंजिला इमारत की दो मंजिलों के बगल में स्थित एक मंजिला मकान पर गिरने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और बृहस्पतिवार को शहर के शताब्दी अस्पताल का दौरा कर वहां भर्ती घायलों की हालत की जानकारी ली। इस बयान में कहा गया कि जैसे ही बीती रात ठाकरे को इस घटना के बारे में जानकारी हुई, उन्होंने नगर आयुक्त आई एस चहल से बात की और सावधानीपूर्वक राहत व बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कर सरकारी खर्च पर उनका इलाज कराने को कहा।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।

बयान में कहा गया कि अस्पताल में मुख्यमंत्री के दौरे के समय राज्य के पर्यावरण मंत्री तथा मुंबई उपनगर के लिये प्रभारी मंत्री आदित्य ठाकरे, बीएमसी प्रमुख चहल और महापौर किशोरी पेडनेगर भी उनके साथ थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो