लाइव न्यूज़ :

इमारत गिरने की घटना : बैजल ने अधिकारियों से जोखिम वाले क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने को कहा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत के गिरने से लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए योजना और इंजीनियरिंग समाधान सहित आवश्यक कदम उठाने को कहा।

इलाके में सोमवार को चार मंजिला एक इमारत गिर गई, जिससे दो भाइयों की मौत हो गई जो वहां से अपनी मां के साथ गुजर रहे थे। पुलिस ने कहा कि तीन से चार लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

बैजल ने कई ट्वीट में कहा, ‘‘सब्जी मंडी इलाके में इमारत ढहने की दुखद घटना से दुखी हूं। इस घटना में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में योजना और इंजीनियरिंग समाधान सहित आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इमारत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के मलका गंज वार्ड में स्थित थी।

उत्तरी दिल्ली के नगर आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि इमारत गिरने के कारणों की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे