लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका

By धीरज पाल | Updated: January 24, 2019 08:43 IST

गुरुवार को तड़के गुरुग्राम के उल्लावास नगर में गिरी निर्माणधीन चार मंजिला इमारत के मलबे में पांच से अधिक लोग फंसे होने की आशंका है।

Open in App

हरियाणा के नजदीक स्थित गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरुग्राम के उल्लावास में चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आंशका है। हालांकि घटना स्थल पर  राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) की तीन टीमें पहुंचीं।

एएनआई एजेंसी के मुताबिक गुरुवार को तड़के गुरुग्राम के उल्लावास नगर में गिरी निर्माणधीन चार मंजिला इमारत के मलबे में पांच से अधिक लोग फंसे होने की आशंका है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम द्वारा राहत बचाव के कार्य जारी है। 

एसडीएम संजीव सिंगला ने मीडिया को बताया कि बिल्डिंग बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ के बिना बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लगभग 150 लोगों राहत बचाव अभियान में लगे हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि मलबे के नीचे 6-7 लोग फंसे हुए हैं। हालांकि दबे हुए लोगों की अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

गुड़गांव दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष को उल्लावास गांव में इमारत ढहने के बारे में एक स्थानीय निवासी ने सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर फोन करके सूचना दी। जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम के साथ बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं।

गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकन ने पीटीआई-भाषा का बताया, ‘‘बचाव दल भारी कंक्रीट और लोहे की छड़ें हटाकर मलबे में दबे मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। उन्हें बचाने का काम चल रहा है।’’ दमकल विभाग के एक अधिकारी इशाम सिंह ने कहा, ‘‘बचाव दल को भारी कंक्रीट, लोहे की छड़ें, मलबा हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।’’ 

उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब इमारत की चौथी मंजिल के लिए लेंटर डालने का काम चल रहा था। पुलिस इमारत के मालिक की तलाश कर रही है। वह उल्लावास गांव का रहने वाला है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट) 

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया