लाइव न्यूज़ :

बिल्डर की हत्या का आरोपी चार साल बाद उप्र में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:48 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), दो नवंबर साहिबाबाद पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित और पिछले चार से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान भंवर सिंह (54) के रूप में की गई है। उसे सोमवार को साहिबाबाद की करण गेट पुलिस चौकी के पीछे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके 10 साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चार बाइक सवार नौ नवंबर, 2017 को शालीमार गार्डन में एक शॉपिंग मॉल के नजदीक स्थित बिल्डर सुरेंद्रपाल सिंह के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कार्यालय में जाकर बिल्डर पर गोलियां चलाई तथा वहां से फरार हो गए।

पीड़ित को निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने शालीमार गार्डन के थाना प्रभारी परविंदर चौहान को तत्काल निलंबित कर दिया था। बिल्डर द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए गनर (सुरक्षाकर्मी) के आग्रह पर कोई ध्यान नहीं देने के लिए थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह