लाइव न्यूज़ :

फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:42 IST

Open in App

नोएडा, पांच नवंबर गाजियाबाद के कनावनी में सैकड़ों लोगों को फ्लैट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को कोतवाली फेस- 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार रुद्रा बिल्डर के मालिक मुकेश खुराना को कोतवाली फेस- 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बिल्डर पर आरोप है कि उसने मेरठ में तैनात महिला अधिकारी समेत सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेरठ की एसडीएम की शिकायत पर कोतवाली फेज 3 में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को बिल्डर को सेक्टर 63 स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि रुद्रा बिल्डर कंपनी का मालिक मुकेश खुराना सफदरजंग एनक्लेव दिल्ली का रहने वाले है। उन्होंने बताया कि खुराना के खिलाफ कोतवाली फेज 3 में धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत है और इस मामले में इसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुकेश खुराना ने रूद्र बिल्डवेल समेत अन्य कंपनियों के नाम पर वर्ष 2008 में कनावनी गांव में फर्जी पट्टे पर किसानों से जमीन खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वर्ष 2013 में इसकी वैधता खत्म कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद भी मुकेश खुराना ने फ्लैट बेचने के नाम पर वर्ष 2014 में सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ले लिए।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2014 में गौतम बुध नगर में पदस्थापित तत्कालीन तहसीलदार सुनीता सिंह ने 25 लाख रुपये देकर रूद्र बिल्डवेल के यहां फ्लैट बुक कराया था। पुलिस ने बताया कि सुनीता सिंह के पति राजेंद्र सिंह ने 26 लाख रुपये और उनके भाई ने 40 लाख रुपये देकर फ्लैट बुक कराया था।

पुलिस के अनुसार वर्तमान में सुनीता सिंह मेरठ में एसडीएम है और उनके पति राजेंद्र सिंह मेरठ में जेलर हैं। पुलिस ने बताया कि फ्लैट बुक कराने के बाद ना तो अब तक इन लोगों को फ्लैट मिला ना ही इनके पैसे वापस किए गए।

पुलिस के अनुसार कोतवाली फेज 3 में अब तक 3 लोगों की तरफ से शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे