लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में 64 घर खरीदारों से धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 14:47 IST

Open in App

ठाणे, पांच नवंबर सस्ता फ्लैट दिलाने के नाम पर घर खरीदारों से 67.10 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने नवी मुंबई के बिल्डर को गिरफ्तार किया है।

नवी मुंबई अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त प्रवीण पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी संतोष कुमार जयप्रकाश सिंह(53) ने खालापुर तालुका के तेलगांव में प्रस्तावित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में फ्लैट देने के नाम पर वर्ष 2013 से 2015 के बीच 64 घर खरीदारों से कथित तौर पर 67.10 लाख रुपये लिए थे।

अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एक भी फ्लैट का निर्माण नहीं कराया और धन लेकर भाग गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधड़ी) और महाराष्ट्र फ्लैट मालिकाना हक (प्रचार एवं निर्माण, बिक्री, प्रबंधन एवं हस्तांतरण नियमन) अधिनियम-1963 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिंह को मंगलवार को पनवेल से गिरफ्तार किया गया और वह छह नवंबर तक पुलिस हिरासत में रहेगा।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले में आगे की जांच करेगी।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने कृष्णा कॉम्प्लेक्स में फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों से विभाग के संपर्क में रहने की अपील की है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए