लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सुविधा के साथ और अधिक कोविड-19 केंद्र बनाएं : केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि दिल्ली कोरोना ऐप पर दिखाई गई बिस्तरों की संख्या अस्पतालों में वास्तव में उपलब्ध हों तथा इस तरह के बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा कि और अधिक कोविड देखभाल केंद्रों का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि ऑक्सीजन की सुविधा के साथ बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सके।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने ये निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 19,486 नए मामले सामने आए जो अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं और संक्रमण से 141 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में सबसे अधिक मृतकों की संख्या है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि और अधिक संख्या में कोविड देखभाल केंद्र बनाएं और दिल्ली में ऑक्सीजन सुविधा के साथ बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जाए। अधिकारियों से कहा गया कि सुनिश्चित करें कि दिल्ली कोरोना ऐप पर दिखाई गई बिस्तरों की संख्या अस्पतालों में वास्तव में उपलब्ध हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चर्चा की गई कि अस्पतालों में कई सहायता नंबर होने चाहिए और हर हेल्पलाइन नंबर पर नोडल अधिकारी मौजूद हों ताकि कोई भी जरूरी कॉल नहीं छूटे या खारिज न की जाए।’’

अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य टीम को गृह पृथक-वास में रह रहे हर मरीज तक पहुंचना चाहिए और उसे ऑक्सीमीटर मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘गृह पृथक-वास में लोगों को हर सहयोग मिलना चाहिए।’’

बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी बैठक में मौजूद रहे।

केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की घोषणा की थी। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और सभागार भी बंद रहेंगे ताकि कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता