बूढ़ी गंडक नदीः  स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ चार की मौत, मृतकों की उम्र 12 से 18 के बीच

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2025 19:16 IST2025-06-18T19:14:51+5:302025-06-18T19:16:04+5:30

Budhi Gandak River: घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

Budhi Gandak River 4 people died drowning bathing age deceased 12 to 18 years bihar police | बूढ़ी गंडक नदीः  स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ चार की मौत, मृतकों की उम्र 12 से 18 के बीच

file photo

Highlightsजानकारी के अनुसार डूबने वालों में दो किशोर एवं दो युवक शामिल है।एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों की डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रौशन कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। सभी मृतकों की उम्र 12 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। अविनाश कुमार और अभिषेक दोनों सहोदर भाई बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान डूबने से एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी लड़के एक के बाद एक डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वालों में दो किशोर एवं दो युवक शामिल है।

यह दर्दनाक हादसा सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव के बूढ़ीगंडक नदी के सहनी घाट पर घटी। मृतकों की पहचान नुरुल्लाहपुर गांव के कल्लर दास के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, राम शोभित दास के 15 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं चांदसी दास के दो पुत्रों 18 वर्षीय अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार के रूप में की गई। अभिषेक एवं अविनाश दोनों जुड़वा भाई बताए जाते हैं।

घटना के संबंघ में बताया जा रहा है कि चारों लड़के एक साथ प्लानिंग कर स्नान के लिए बूढ़ीगंडक नदी में पहुंचे। जहां एक-एक कर चारो नदी में प्रवेश किया। इसी दौरान दो लड़के जब आगे बढ़े तो उसका पांव फिसलने लगा। जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य दो लड़के भी नदी में कूद गया। जिसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतकों का शव नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इधर घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।

Web Title: Budhi Gandak River 4 people died drowning bathing age deceased 12 to 18 years bihar police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे