देश में विकास की नई परिभाषा लिखने वाला बजट : वसुंधरा राजे

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:28 IST2021-02-01T19:28:00+5:302021-02-01T19:28:00+5:30

Budget writing new definition of development in the country: Vasundhara Raje | देश में विकास की नई परिभाषा लिखने वाला बजट : वसुंधरा राजे

देश में विकास की नई परिभाषा लिखने वाला बजट : वसुंधरा राजे

जयपुर, एक फरवरी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को संसद में पेश बजट को लोकतंत्र के पवित्र मूल्यों को समर्पित बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है।

राजे ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश के विकास की नई परिभाषा लिखने वाले इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों,आदिवासियों सहित सभी वर्गों का ख़याल रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों के जीवन के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक और व्यापक बदलाव आएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह बजट स्वस्थ व उन्नत भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है जिससे युवा वर्ग को सीधे तौर पर फायदा होगा तथा भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Budget writing new definition of development in the country: Vasundhara Raje

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे