लाइव न्यूज़ :

बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मूर्त रूप देने में मदद करेगा : यादव

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह फरवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव ने शनिवार को यहां कहा कि एक फरवरी को वित्तवर्ष 2021-22 के लिए पेश केंद्रीय बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा एवं इससे कृषि क्षेत्र मजबूत होगा।

यादव ने गुजरात राज्य पार्टी मुख्यालय में विभिन्न व्यापार एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि बजट का सभी क्षेत्रों ने स्वागत किया है और यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेगा एवं देश की प्रगति का आधार तैयार करेगा।

यादव ने कहा, ‘‘कई संगठनों ने कहा कि उन्हें आशंका थी कि बजट में कोरोना वायरस महामारी को लेकर नया उपकर या कर लगाया जाएगा लेकिन वे शुक्रगुजार हैं कि बजट में एक रुपये की भी कर वृद्धि की घोषणा नहीं की गई।’’

भाजपा नेता ने कहा कि वार्षिक वित्तीय योजना में ‘न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन’ को सुनिश्चित करने के लिए बड़े फैसले किए गए हैं और सुनिश्चित किया गया है कि देश में व्यापार सुगमता हो एवं निवेश में वृद्धि हो।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, उत्पादन बढ़ाने, मूल्य संवर्धन करने एवं भंडारण करने, ग्रामीण सड़क, आवास एवं स्वास्थ्य सेवा में विस्तार जैसे उपायों से ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने को प्राथमिकता दी है।

यादव ने कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2021-22 का बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ की इच्छा को पूरा करेगा। यह ग्रामीण भारत के विकास, किसानों के कल्याण...कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, देश की अवसंरचना को मजबूत करने और भारत के वित्तीय आधार को मजबूत करने के लिए है। यह बजट भारत के गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने, भारत के युवाओं के लिए स्टार्टअप अवसर पैदा करने, व्यापार को गति देने एवं आत्मनिर्भर भारत को मूर्त रूप देने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग