लाइव न्यूज़ :

बजट से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा : जावड़ेकर

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को पेश केंद्रीय बजट को ‘आगे की सोच वाला’ करार दिया और कहा कि इससे रोजगार को खासा बढ़ावा मिलेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद जावड़ेकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने के साथ समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने न सिर्फ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीती है, बल्कि गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भी वह समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है।’’

पूंजीगत व्यय में भारी बजटीय वृद्धि को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे में पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश एक बड़ी पहल है। इससे रोजगार को खासा बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि बजट किसानों के साथ न्याय करेगा और इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे तथा यह सभी के लिए फायदेमंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह