बजट सभी वर्गों को समृद्ध करने वाला : स्वतंत्रदेव

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:21 IST2021-02-01T20:21:06+5:302021-02-01T20:21:06+5:30

Budget to enrich all sections: Swatantradev | बजट सभी वर्गों को समृद्ध करने वाला : स्वतंत्रदेव

बजट सभी वर्गों को समृद्ध करने वाला : स्वतंत्रदेव

लखनऊ, एक फरवरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्रीय आम बजट समाज के सभी वर्गो को समृद्ध और सशक्त करने वाला है।

भाजपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गांव, गरीब, किसान व्यापारी, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करने वाले शानदार बजट को पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

उन्‍होंने कहा कि हम सभी को अब एक साथ नई संकल्प शक्ति के साथ आगे बढ़ना है और कोविड-19 के वैश्विक संकट से जूझ रहे देश के लिए यह बजट आशा व उत्साह का संचार करने वाला है।

सिंह ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विकासोन्मुखी और सर्वसमावेशी बजट है, यह बजट भारत को प्रगति व उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Budget to enrich all sections: Swatantradev

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे