लाइव न्यूज़ :

गैर-भाजपा शासित राज्यों को किनारे करने के केन्द्र के प्रयासों को दर्शाता है बजट: अमिन्दर सिंह

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को केन्द्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह केन्द्र के गैर भाजपा-शासित राज्यों को ''किनारे करने के सतत प्रयासों'' को दर्शाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण द्वारा 2021-22 का केन्द्रीय बजट पेश किये जाने के कुछ घंटे बाद सिंह की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बजट ''भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आम आदमी, मध्यम वर्ग और किसानों के प्रति उदासीनता'' को दर्शाता है।

सिंह ने पंजाब तथा अन्य उत्तरी राज्यों के प्रति केन्द्र के ''सौतेले'' व्यवहार की आलोचना करते हुए दावा किया कि बजट को पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारतीय राज्यों को ध्यान में रखकर ''तैयार'' किया गया है, जहां चुनाव आने वाले हैं। इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिये विशाल आवंटन किया गया है।

सिंह ने दावा किया, ''बजट हमारे (पंजाब) जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों को किनारे करने के केन्द्र सरकार के सतत प्रयासों और उसकी संघीय-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos