लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र से पहले विपक्ष को लेकर बोले पीएम- विश्वास है कि वे बड़ी तैयारी और बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2023 11:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की दुनिया की जानी-मानी आवाजें देश के लिए सकारात्मक संदेश ला रही हैं। ‘‘भारत पहले, नागरिक पहले’’ हमारी कार्य संस्कृति का केंद्र है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगाः पीएम मोदीबजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट उन उम्मीदों को भी बढ़ावा देगा जिसके लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र में संसद की संयुक्त बैठक में अपना पहला संबोधन देंगीः पीएम

नई दिल्लीः आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की दुनिया की जानी-मानी आवाजें देश के लिए सकारात्मक संदेश ला रही हैं। पीएम ने सदन को ठीक ढंग से चलाने के लिए यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। 

 पीएम मोदी ने आगे कहा,  पूरे देश के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र में संसद की संयुक्त बैठक में अपना पहला संबोधन देंगी। बकौल पीएम- ‘‘भारत पहले, नागरिक पहले’’ हमारी कार्य संस्कृति का केंद्र है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगा और उन उम्मीदों को भी बढ़ावा देगा जिसके लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज के वैश्विक परिस्थिती में भारत के बजट के तरफ ना सिर्फ भारत का बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डामाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत की जनता की आशाओं आकांक्षाओं को पूरा करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण को और प्रकाश में लाएगा आए।

पीएम ने सदन को ठीक ढंग से चलाने के लिए यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ बहुत बारीकी से अध्यन करके सदन में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि निर्मला जी इन अपेक्षाओं को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगी। BJP के नेतृत्व में NDA का एक ही लक्ष्य रहा है इंडिया फर्स्ट सिटीजन फर्स्ट।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया