लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा विधायकों ने राज्यपाल राम नाईक पर फेंके कागज के गोले, लगाए 'वापस जाओ' के नारे

By भाषा | Updated: February 5, 2019 14:40 IST

विपक्षी सदस्यों के लगातार शोरगुल के बीच राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण पढ़ा और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का सिलसिलेवार ब्यौरा पेश किया।

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के बजट सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हुई। राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने उनकी ओर कागज के गोले उछाले और नारेबाजी की।

राज्यपाल ने पूर्वाह्न 11 बजे समवेत सदन में जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे लगाये और नाईक की तरफ कागज के गोले फेंके। हालांकि वे उन तक नहीं पहुंच सके और सुरक्षाकर्मियों ने फाइल कवर के सहारे उन्हें रोक लिया।

विपक्षी सदस्यों के लगातार शोरगुल के बीच राज्यपाल ने पूरा अभिभाषण पढ़ा और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का सिलसिलेवार ब्यौरा पेश किया।

उन्होंने सदन में हंगामे के बीच अंत में कहा 'मैंने आपके समक्ष मेरी सरकार की प्रमुख नीतियों तथा कार्यों की संक्षिप्त रूपरेखा पेश की है। इस सत्र में वित्त वर्ष 2019-20 का आय-व्ययक पेश किया जाएगा। साथ ही अन्य विधेयक भी प्रस्तुत किये जाएंगे, जिन्हें पारित करने की आपसे अपेक्षा की जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सदस्य प्रदेश की जनता के हित में सरकार का सहयोग करेंगे, दलीय निष्ठा से ऊपर उठकर समाधान निकालेंगे और प्रदेश को तेजी से आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं यह भी आशा करता हूं कि आप सभी सदस्य इस सदन की उच्च गरिमा और पवित्रता को कायम रखेंगे।’’

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया