लाइव न्यूज़ :

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा । सत्र के दौरान एक फरवरी को संसद में वित्‍त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा । लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी ।

राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने इस बारे में सिफारिश की थी ।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, दो हिस्सों में चलने वाला बजट सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा ।

बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा ।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे ।

केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पेश किया जायेगा ।

संसद की स्थायी समिति को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान की मांगों पर विचार करना सुगम बनाने के लिये 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण स्थगित कर दिया जायेगा और 8 मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी ।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से भी संसद सत्र को लेकर ऐसा ही संवाद जारी किया गया ।

पिछले मानसून सत्र की तरह इस बार भी संसद के दोनों सदनों की बैठक अलग अलग पालियों में होगी । राज्यसभा दोपहर तब बैठेगी जबकि लोकसभा की बैठक शाम चार बजे से 9 बजे तक होगी । कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य उपयों के तहत यह कदम उठाया गया है ।

बजट सत्र में प्रश्नकाल होगा । पिछले सत्र में दोनों सदन चार-चार घंटे चली थी ऐसे में समय की कमी के कारण प्रश्नकाल नहीं हो सकता था ।

संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा ।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, बजट सत्र के गैर सरकारी कामकाज होगा और इस दौरान सांसद निजी विधेयक पेश कर सकेंगे । गैर सरकारी कामकाज आमतौर पर शुक्रवार को होता है ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग