लाइव न्यूज़ :

संसद का बजट सत्रः सभापति नायडू ने 31 को बुलाई सर्वदलीय बैठक, ओम बिरला 30 को मिलेंगे सभी दलों के नेताओं से

By भाषा | Updated: January 28, 2020 19:25 IST

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बैठक की पुष्टि करते हुये बताया कि नायडू ने 31 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे उपराष्ट्रपति भवन में सभी दलों के नेताओं की बैठक आहूत की है।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन की बैठकों को सुचारू बनाने पर विचार विमर्श के लिये बुलाई गई है।उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है।

संसद के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 30 जनवरी को विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है जबकि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 31 जनवरी को अपने आवास पर राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।

सरकार ने भी 30 जनवरी को सुबह सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है । सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य संसद के आगामी सत्र के दौरान सदन में कामकाज सुचारू रूप से संपन्न कराना है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को बैठक के लिये आमंत्रित किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ऐसी ही बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि पिछले दो सत्रों के दौरान राज्यसभा में कामकाज की उत्पादकता शत प्रतिशत रही। हालांकि, संसद का बजट सत्र इस बार हंगामेदार रहने की संभावना है जहां विपक्ष संशोधित नागरिकता कानून के अलावा एनपीआर और एनआरसी के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठा सकता है।

इसके अलावा अर्थव्यवस्था सहित कई अन्य मुद्दे भी उठाये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और उस दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदओम बिरलाएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल