लाइव न्यूज़ :

संसद का बजट सत्र: 30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता

By भाषा | Updated: January 20, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी संसद के आगामी बजट सत्र के मद्देनजर 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और इस सिलसिले में सभी दलों के सदन के नेताओं को सूचना दे दी गई है।

संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आहूत किए जाने की परम्परा रही है। हालांकि इस बार सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। सत्र 29 जनवरी से आरंभ हो रहा है।

जोशी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी।’’

बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से होगी। सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी।

सत्र पहले चरण में 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक और दूसरे चरण में 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू