लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से होगा आरंभ

By भाषा | Updated: February 28, 2021 12:08 IST

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है जिसके हंगामेदार रहने की संभावना है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच होने वाले बजट सत्र में विपक्षी दल भाजपा अनेक मुद्दों पर राज्य सरकार को घेर सकती है।

दस दिन के इस बजट सत्र में आठ कार्यदिवस होंगे और बजट आठ मार्च को पेश किया जाएगा। सत्र में राजस्व, उच्च शिक्षा और आवास संबंधित विधेयक पेश किए जा सकते हैं।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में कड़े दंड के प्रावधान वाला ‘‘शक्ति अधिनियम’’ दोनों सदनों की संयुक्त चयन समिति के पास है। राज्य का बजट सत्र आमतौर पर छह सप्ताह तक चलता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर यह अवधि कम की गई है।

भाजपा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार संक्रमण के कारण पैदा हुई स्थिति की आड़ में सत्र की अवधि को कम करके अपनी ‘‘नाकामी’’ पर चर्चा से बचना चाह रही है, लेकिन राज्य के संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि विपक्षी दल एक दिन का सत्र बुलाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी