लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से होगा शुरू

By भाषा | Updated: February 22, 2021 00:08 IST

Open in App

भोपाल, 21 फरवरी मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरु होगा। पहले दिन मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

सबसे पहले रीवा जिले के देवतालाब सीट से विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश गौतम (67) मध्यप्रदेश विधानसभा के नये अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। उसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

यह बजट सत्र 26 मार्च तक चलेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘गिरीश गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज सुबह अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा, किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा है और नामांकन भरने का समय अब समाप्त हो चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। लेकिन इसकी पूरी प्रक्रिया कल (सोमवार को) सदन में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे