लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:22 IST

Open in App

रायपुर, 21 जनवरी छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च तक होगा। यह जानकारी विधानसभा के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

विधानसभा के प्रधान सचिव चंद्र शेखर गंगराडे की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा का दसवां सत्र (बजट सत्र) 22 फरवरी को राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी और यह सत्र 26 मार्च तक चलेगा।’’

इसमें कहा गया है कि सत्र के दौरान राज्य के वित्त और सरकार के मामलों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं राज्य में वित्त प्रभार संभालने वाले भूपेश बघेल सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेंगे। हालांकि, बजट पेश करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के लिए विभागवार तैयारी की समीक्षा करने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं।

बृहस्पतिवार को बघेल ने इस सिलसिले में सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, उड्डयन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग