लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:15 IST

Open in App

पटना, 18 फरवरी बिहार विधानमंडल का एक महीने चलने वाला सत्र शुक्रवार को शुरू होगा और इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अपना पहला बजट पेश करेंगे।

प्रसाद ने सुशील कुमार मोदी की जगह ली है और पूर्व उपमुख्यमंत्री की तरह वह वित्त मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं। राज्यपाल फागू चौहान शुक्रवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके तुरंत बाद प्रसाद राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। राज्य का बजट (2020-21) सोमवार को पेश किया जाएगा।

कोरोना वायरस जांच में हुए कथित फर्जीवाड़े, किसानों की हालत, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और ईंधन की बढ़ती कीमतों के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी के मद्देनजर इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं ।

24 मार्च को समाप्त होने वाले इस सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा कि इस सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगा । तेजस्वी यादव पांच दलों के महागठबंधन की अगुवाई कर रहे हैं।

वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस