लाइव न्यूज़ :

बजट सत्र : 29 जनवरी को सर्वदलीय बैठक करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को निचले सदन के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बजट सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने को लेकर बैठक करेंगे ।

लोकसभा सचिवालय के एक बयान अनुसार, ‘‘लोकसभा में दलों के नेताओं के साथ स्पीकर की बैठक शुक्रवार 29 जनवरी को होगी । ’’

इसमें कहा गया है कि यह बैठक सत्र के पहले दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद होगी । बैठक संसद भवन के संसदीय सौंध भवन में होगी ।

गौरतलब है कि बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा, पहला चरण 29 जनवरी को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ प्रारंभ होगा, एक फरवरी को बजट पेश किया जायेगा और 15 फरवरी को सत्र का पहला चरण खत्‍म होगा । दूसरा चरण आठ मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा ।

विपक्षी दलों ने तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन एवं उससे जुड़े घटनाक्रमों, लद्दाख गतिरोध, महंगाई, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे पर सरकार को घेरने की बात कही है । ऐसे में सत्र हंगामेदार रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू