लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: राष्ट्रपति कोविंद ने कहा-सरकार ने साढ़े 4 साल में अनिश्चितता से देश को निकाला

By स्वाति सिंह | Updated: January 31, 2019 11:37 IST

उन्होंने कहा आगे कहा 'भारतीय लोकतंत्र के लिए 2019 महत्वपूर्ण है क्योंकि हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं।'

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेगी। इससे पहले गुरुवार को इसकी शुरूआत बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना भाषण दिया। उन्होंने कहा 'कि मेरी सरकार ने ऐसे प्रयास किए हैं जिनके जरिए लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने की कोशिश की गई है। दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को सामने रखकर मेरी सरकार ने असंख्य लोगों के जीवन को सुधारने के प्रति काम किए गए हैं।

उन्होंने कहा आगे कहा 'भारतीय लोकतंत्र के लिए 2019 महत्वपूर्ण है क्योंकि हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं।'

राष्ट्रपति कोविंद ने संबोधन में कहा:-

- देश 2014 लोकसभा चुनावों से पहले अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन चुनाव के बाद मेरी सरकार ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया ।

- पिछले साढ़े चार साल में मेरी सरकार ने लोगों को नयी आशा और विश्वास दिया है, तथा देश का सम्मान बढ़ाया है ।

- स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण किया है ।

- मेरी सरकार सभी वर्गों के लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है ।

-प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत करीब 21 करोड़ गरीबों को बीमा कवर मिला है ।

-प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना के तहत अभी तक करीब दो करोड़ मकानों को बिजली के कनेक्शन मिले हैं

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और यह वर्तमान सरकार के तहत संसद का अंतिम सत्र होगा ।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सरकार इसमें समाज के विभिन्न वर्गो के कल्याण से जुड़ी अनेक उपायों की घोषणा कर सकती है। यह अंतरिम बजट ऐसे समय में पेश किया जायेगा जब भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अप्रैल..मई में संभावित चुनाव के लिये तैयारी कर रही है। 

सत्र के दौरान सरकार नागरिकता विधेयक, तीन तलाक विधेयक जैसे विवादास्पद विधेयक को पारित कराने का प्रयास करेगी जिसे कई दलों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है। नागरिकता विधेयक पर जदयू जैसे भाजपा के सहयोगी दल एतराज जता चुके हैं । सरकार के एजेंडे में जन प्रतिनिधित्व संशोधन अधिनियम 2017 है जिसमें प्राक्सी के जरिये एनआरआई को मतदान करने की सुविधा प्रदान की बात कही गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल विधेयक भी एजेंडे में है। 

टॅग्स :बजटबजट 2019रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया