लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का बजट: सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना के लिए 3,090 करोड़ रुपये आवंटित किये

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली के नागरिकों को बिजली पर सब्सिडी की सुविधा मिलती रहेगी। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अपनी विशेष विद्युत सब्सिडी योजना के लिए 3,090 करोड़ रुपये का आवंटन किया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2021-22 के बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए कुल 3,227 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।

दिल्ली के उपभोक्ताओं को इस समय हर महीने 200 यूनिट तक बिजली पर कोई शुल्क नहीं अदा करना होता और 200 से 400 यूनिट तक की खपत के लिए दिल्लीवासियों को हर महीने 800 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में करीब 90 प्रतिशत घरों को बिजली पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार 1984 के दंगा पीड़ितों को 400 यूनिट तक की खपत पर शत प्रतिशत सब्सिडी भी देती है।’’

सरकार ने विशेष विद्युत सब्सिडी योजना का लाभ अदालत परिसरों में स्थित वकीलों के चैंबरों तक भी बढ़ा दिया है।

सिसोदिया ने कृषि कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क को 120 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर 20 रुपये प्रति किलोवाट करने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?