लाइव न्यूज़ :

लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की मंशा के अनुरूप है बजट : योगी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 13:52 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी संसद में सोमवार को पेश हुए आम बजट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की मंशा के अनुरूप बताया है।

संसद में बजट प्रस्तुत होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की मंशा के अनुरूप है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।''

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, ''अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।''

योगी ने कहा, ''कोरोना वायरस महामारी के कारण जब वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट का सामना कर रही है, उस संक्रमण काल में ऐतिहासिक, व्यवहारिक और विकासोन्मुखी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक अभिनंदन। निसन्देह यह बजट समस्त भारतीयों की वित्तीय अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला साबित होगा।''

उन्होंने कहा, ''आज का आम बजट न केवल आम आदमी के सपने को साकार करने, आमजन की आकांक्षाओ को आकार देने और देशवासियों की आशाओं को पूर्ण करने वाला है बल्कि यह देश को समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया महत्तवपूर्ण कदम है।''

उन्होंने कहा कि यह बजट पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के स्वप्न 'हर हाथ को काम' को साकार करता है। बजट के सभी प्रस्तावों पर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। यह नये भारत की नयी अर्थनीति को प्रकट करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह