महाराष्ट्र में बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:39 IST2021-02-18T19:39:13+5:302021-02-18T19:39:13+5:30

Budget expected to be presented in Maharashtra on March 8 | महाराष्ट्र में बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद

महाराष्ट्र में बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद

मुंबई, 18 फरवरी महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य का बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य विधानमंडल का बजट सत्र एक मार्च से मुंबई में शुरू होगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सत्र एक मार्च से 28 मार्च तक आयोजित करने के लिए सरकार तैयार है। हालांकि, कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले कोविड-19 मामलों की एक समीक्षा की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले सप्ताह के कामकाज को अंतिम रूप दे दिया गया है और बजट आठ मार्च को पेश किये जाने की उम्मीद है।’’

इस पर अंतिम निर्णय के लिए कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की एक और बैठक 25 फरवरी को होने वाली है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य विधानमंडल का मॉनसून और शीतकालीन सत्र पिछले वर्ष मात्र दो दिन के लिए आहूत किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Budget expected to be presented in Maharashtra on March 8

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे