लाइव न्यूज़ :

बजट आबंटन से मध्यप्रदेश के विकास में तेजी आएगी : सिंधिया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 17:03 IST

Open in App

भोपाल, दो फरवरी भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं तथा उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए आवंटित राशि से मध्यप्रदेश के इन क्षेत्रों में विकास में तेजी आएगी।

सिंधिया ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैंने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह को पत्र लिखकर चम्बल नदी से ग्वालियर एवं मुरैना के लिए जल आपूर्ति, चन्देरी के बुनकरों का विकास, ग्वालियर-शिवपुरी-चन्देरी क्षेत्र के पर्यटन में विकास एवं बाबा महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के अनुरक्षण के लिए राशि की मांग की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये हर्ष का विषय है कि भारत सरकार के आम बजट में इन योजनाओं के लिए कुल 400 करोड़ रूपये की राशि की मंजूरी प्रदान की है। इस राशि में से ग्वालियर एवं मुरैना में चम्बल नदी से पानी लाने के लिए 250 करोड़ रूपये, चन्देरी के बुनकरों के विकास एवं ग्वालियर-शिवपुरी-चन्देरी क्षेत्र के पर्यटन के विकास के लिए 75 करोड़ रूपये एवं बाबा महाकालेश्वर मंदिर के अनुरक्षण के लिए 75 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है।’’

सिंधिया ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे जो सबके लिए प्रसन्नता का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र