लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: टैक्स में राहत देकर बाजार में खर्च को बढ़ावा देना लक्ष्य, बढ़ेगी बाजार की रौनक!

By संतोष ठाकुर | Updated: February 2, 2020 09:03 IST

वित्त मंत्रालय ने इस तरह के कदम को उठाने से पहले अपने नफा-नुकसान को लेकर खासी समीक्षा की और उसके बाद पाया कि अगर इनकम टैक्स स्लैब में राहत दी जाए तो उससे सरकार को एक साथ तीन लाभ होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को उम्मीद है कि इससे लोगों की खरीददारी की ताकत और हिम्मत में इजाफा होगा. इसका राजनीतिक लाभ यह होगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि उसे राहत दी गई है

अर्थव्यवस्था पर विपक्ष की ओर से लगातार बढ़ रहे हमले और इसको लेकर उपजी चिंता के बीच सरकार ने बजट के सहारे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कदम उठाने का प्रयास किया है. सरकार ने बाजार में खर्च बढ़ाने या फिर लोगों की खरीददारी की ताकत बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स स्लैब में काफी राहत दी है. कुछ स्लैब में तो राहत करीब 100% तक दी गई है. सरकार को उम्मीद है कि इससे लोगों की खरीददारी की ताकत और हिम्मत में इजाफा होगा. जिससे बाजारों में रौनक बढ़ेगी और कारोबार-उद्योग को भी गति मिलेगी.

लोकमत समाचार ने दो दिन पहले ही यह जानकारी दी थी कि सरकार इस बार टैक्स स्लैब में राहत देने के लिए कदम उठाने वाली है. दरअसल, वित्त मंत्रालय ने इस तरह के कदम को उठाने से पहले अपने नफा-नुकसान को लेकर खासी समीक्षा की और उसके बाद पाया कि अगर इनकम टैक्स स्लैब में राहत दी जाए तो उससे सरकार को एक साथ तीन लाभ होंगे.

एक, इसका राजनीतिक लाभ यह होगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि उसे राहत दी गई है. इसका लाभ आने वाले समय में दिल्ली सहित अन्य चुनावों में हो सकता है. दो, लोगों की खरीददारी की ताकत और आदत में इजाफा हो सकता है. इससे बाजार और उद्योगों को संबल दिया जा सकता है. इंडस्ट्री इससे राहत महसूस करेगी. तीन, सरकार अगर टैक्स स्लैब में छूट देती है तो लोग अपना पैसा बचाने के लिए बैंक-जीवन बीमा सहित अन्य निवेश तरीकों का रुख कर सकते हैं. इससे अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के पास ही पैसा आएगा.

वहीं, अगर लोग बाजार में जाकर खरीददारी करते हैं तो कई उत्पादों और सामान पर जीएसटी के रूप में सरकार को पैसे की आमदनी होगी. जिससे सरकार का खजाना भी बढ़ेगा.

टॅग्स :बजट २०२०-२१आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है