लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: शाह ने कहा- करदाताओं को अभूतपूर्व राहत, किसानों की आय दोगुनी होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 17:36 IST

शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि 100 लाख करोड़ रुपये के बजट आवंटन से देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, मेट्रो का निर्माण होगा। इससे न केवल आम आदमी के जीवन में सुधार आएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयोजना से फल और सब्जी उत्पादकों को विशेष लाभ होगा।शाह ने कहा कि बजट से किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को बल मिलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2020- 21 में किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करेगा और करदाताओं को अभूतपूर्व राहत देगा।

शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि 100 लाख करोड़ रुपये के बजट आवंटन से देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, मेट्रो का निर्माण होगा। इससे न केवल आम आदमी के जीवन में सुधार आएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में मोदी सरकार ने कर व्यवस्था को तार्किक बनाने, मूलभूत ढांचे को बढ़ावा देने, बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और व्यवसाय में सहजता के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इससे भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मोदी सरकार के संकल्प को मजबूती मिलेगी।’’

शाह ने कहा कि बजट से किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को बल मिलेगा। देश के किसानों के लिए सिंचाई और अन्न भंडारण की व्यवस्था होगी और साथ ही उनके उत्पाद का उचित मूल्य भी मिलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से हर वर्ग के आयकरदाताओं को बड़ी और अभूतपूर्व राहत प्रदान की है और खासकर मध्यम वर्ग, वेतनभोगी करदाताओं के लिए न केवल कर में कटौती की गई है बल्कि कर व्यवस्था को साधारण बनाकर उन्हें राहत प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देता हूं कि उन्होंने ऐसा बजट पेश किया जिससे किसानों, गरीबों, करदाता मध्यम वर्ग और व्यवसायी वर्ग को राहत मिलेगी।’’ शाह ने कहा कि स्वस्थ भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर कोने में ‘आयुष्मान भारत’ योजना के प्रसार के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से नये अस्पताल शुरू करने की घोषणा की है।

ये अस्पताल खासकर टियर टू और टियर थ्री शहरों और 112 जिलों में खोले जाएंगे, जहां इस योजना के तहत अस्पताल नहीं हैं। शाह ने कहा कि ‘किसान रेल’ और ‘किसान उड़ान योजना’ के माध्यम से किसान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ेंगे और उनके उत्पाद सही समय पर उचित मूल्य पर बिकेंगे।

इस योजना से फल और सब्जी उत्पादकों को विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए 85 हजार करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजातियों के लिए 53,700 करोड़ रुपये का आवंटन कर मोदी सरकार ने समाज के उपेक्षित तबके के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा है।’’ 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीदिल्लीसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए