लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 1, 2020 14:20 IST

सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और कौशल विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है कौशल विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और कौशल विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जल्द ही नई शिक्षा नीति की घोषणा करेगी। बजट में की गई घोषणा के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय युवा इंजीनियरों को एक साल के लिए इंटर्नशिप कराएंगे, ताकि उन्हें सरकार के कामकाज के तरीकों का अनुभव हो सके। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा, “डिग्री स्तर के ऑनलाइन शिक्षा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिन्हें राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचे में शीर्ष 100 स्थान वाले कॉलेजों द्वारा मुहैया कराया जा सकता है।”

उन्होंने भारत में शिक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए “भारत में पढ़ाई करने के इच्छुक विदेशी छात्रों के लिए अफ्रीका और एशियाई देशों में भारत-सैट परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव किया।” 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं