Budget 2020: किसानों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण बड़ा ऐलान, जानें क्या है मोदी सरकार का '16 सूत्रीय फॉर्मूला'

By स्वाति सिंह | Updated: February 1, 2020 12:41 IST2020-02-01T12:07:06+5:302020-02-01T12:41:07+5:30

किसानों के लिए ऐलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले की घोषणा की है, जिससे किसानों को फायदा पहुंचाएगा। यहां पढ़ें मोदी सरकार की किसानों के लिए 16 सूत्रीय फ़ॉर्मूला-

Budget 2020: Nirmala Sitharaman announcement for farmers, here the '16 point formula for farmer' of Modi government | Budget 2020: किसानों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण बड़ा ऐलान, जानें क्या है मोदी सरकार का '16 सूत्रीय फॉर्मूला'

कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।

Highlightsमोदी सरकार ने किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले की घोषणा की हैयहां पढ़ें मोदी सरकार की किसानों के लिए 16 सूत्रीय फ़ॉर्मूला-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2020 पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है।

बजट में किसानों के लिए नई घोणाओं का ऐलान करते हुए हुए सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले की घोषणा की है। यहां पढ़ें क्या है मोदी सरकार की किसानों के लिए 16 सूत्रीय फ़ॉर्मूला-

1-मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
2-100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।
3-पीएम कुसूम स्कीम के माध्यम से किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा, इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
4- फर्टिलाइजर का प्रयोग नियंत्रित करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।
5-वेयर हाउस और कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने नियंत्रण में लेगा और नए तरीके से इसे विकसित किया जाएगा। देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।
6-महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।
7-कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा।
8-दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली योजनाओं के लिए रेल भी चलाई जाएगी।
9-किसानों के अनुसार से एक जिले, एक प्रोडक्ट पर फोकस किया जाएगा।
10-जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा।
11-किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा।
12- दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।
13-मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा।
14- ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। फिश प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
16-किसानों को दी जाने वाली मदद को  दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

Web Title: Budget 2020: Nirmala Sitharaman announcement for farmers, here the '16 point formula for farmer' of Modi government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे