लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: वित्त मंत्री ने राज्यसभा में रखे बजट दस्तावेज व 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट की प्रति

By भाषा | Updated: February 1, 2020 15:03 IST

लोकसभा में वित्त मंत्री का भाषण करीब पौने तीन घंटे तक चला और इसके बाद दोपहर 1:30 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गयी। दोपहर 1:55 बजे राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन उपसभापति हरिवंश ने 10 मिनट के लिए बैठक को पुन: स्थगित कर दिया क्योंकि सीतारमण तब तक सदन में नहीं पहुंची थीं।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद वित्त मंत्री दोपहर दो बजकर करीब पांच मिनट पर बैठक फिर शुरू होने पर सदन में पहुंची। कई सदस्य उनका कुशलक्षेम पूछते देखे गये।सीतारमण के बजट दस्तावेज रखे जाने के बाद सभापति वेंकैया नायडू ने सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के लिए बजट दस्तावेज और अनुदान की मांगें शनिवार को राज्यसभा में रखीं। लोकसभा में बजट पेश किये जाने के बाद राज्यसभा की बैठक में सीतारमण ने 2020-21 के लिए सरकार की अनुमानित पावतियों और व्यय का ब्योरा रखा। उन्होंने मध्यकालिक वित्त नीति सह वित्त नीति रणनीति वक्तव्य और सूक्ष्म-आर्थिक रूपरेखा वक्तव्य की प्रति भी रखी।

उन्होंने 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट की प्रति भी सदन में रखी। लोकसभा में वित्त मंत्री का भाषण करीब पौने तीन घंटे तक चला और इसके बाद दोपहर 1:30 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गयी। दोपहर 1:55 बजे राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन उपसभापति हरिवंश ने 10 मिनट के लिए बैठक को पुन: स्थगित कर दिया क्योंकि सीतारमण तब तक सदन में नहीं पहुंची थीं।

इसके बाद वित्त मंत्री दोपहर दो बजकर करीब पांच मिनट पर बैठक फिर शुरू होने पर सदन में पहुंची। कई सदस्य उनका कुशलक्षेम पूछते देखे गये। सीतारमण के बजट दस्तावेज रखे जाने के बाद सभापति वेंकैया नायडू ने सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

लोकसभा में जब बजट भाषण अंतिम चरण की ओर था तो वित्त मंत्री को तबियत ठीक नहीं लगी और उन्होंने बजट भाषण का आखिरी कुछ हिस्सा सदन के पटल पर रख दिया।  

टॅग्स :बजट २०२०-२१इंडियानिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं