लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: निर्मला सीतारमण ने कहा- हाइवे के विकास का काम होगा तेज, नौ हजार किमी का बनेगा आर्थिक गलियारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2020 19:55 IST

वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा दो और एक्सप्रेस हाइवे परिजनाएं भी तीन साल के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि चेन्नई परियोजना पर भी काम शुरू किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को पेश किए आर्थिक सर्वे में राजमार्ग क्षेत्र में वर्ष 2024-25 तक 19.63 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता बताई गई थी।सर्वे के अनुसार सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में 2014-15 से 2018-19 तक के पांच सालों में कुल निवेश तीन गुना से अधिक हो गया है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे में वृद्धि के लिए 2500 किलोमीटर का एक्सप्रेस हाईवे, 9000 किलोमीटर का आर्थिक गलियारा और 2000 किलोमीटर का सामरिक राजमार्ग बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने संसद में केन्द्रीय बजट 2020-21 पेश करते हुए कहा कि इसके अलावा तटवर्ती इलाकों में 2 हजार किलोमीटर की सड़कों तथा इतनी ही लंबाई के सामरिक राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, "राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी। इसके लिये 2500 किलोमीटर का एक्सप्रेस हाईवे, 9000 किलोमीटर का आर्थिक गलियारा और तटवर्ती इलाकों में 2 हजार किलोमीटर की सड़कों तथा इतनी लंबाई के सामरिक राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा।'' 

वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा दो और एक्सप्रेस हाइवे परिजनाएं भी तीन साल के भीतर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि चेन्नई परियोजना पर भी काम शुरू किया जाएगा। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को पेश किए आर्थिक सर्वे में राजमार्ग क्षेत्र में वर्ष 2024-25 तक 19.63 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता बताई गई थी। सर्वे के अनुसार सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में 2014-15 से 2018-19 तक के पांच सालों में कुल निवेश तीन गुना से अधिक हो गया है। 

आर्थिक सर्वे के अनुसार एक मार्च 2019 तक देश में 59.64 लाख किलोमीटर की सड़कें थीं इसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग सिर्फ 1.32 लाख किलोमीटर थे। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है