लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान-देश में जल्द बनेगा आदर्श किराया कानून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 13:59 IST

बजट में सीतारमण ने ऐलान किया कि मोदी सरकार जल्द ही आदर्श किराया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंटल हाउंसिग से जुड़े मौजूदा कानून पुराने हैं और वे संपत्तिमालिक और किरायेदार की दिक्कतों को दूर करने में असमर्थ हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसस्ते घरों के लिए ब्याज पर मिलेगी 3.5 लाख रुपये की छूट1.95 करोड़ गरीब परिवारों घर देगी मोदी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में बजट 2019 पेश किया। बजट में सीतारमण ने ऐलान किया कि मोदी सरकार जल्द ही आदर्श किराया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेंटल हाउंसिग से जुड़े मौजूदा कानून पुराने हैं और वे संपत्तिमालिक और किरायेदार की दिक्कतों को दूर करने में असमर्थ हैं। 

सस्ते घरों के लिए ब्याज पर मिलेगी 3.5 लाख रुपये की छूट

अपने सपनों का घर हर भारतीय का सपना होता है। बजट 2019 में मोदी सरकार ने इस सपने को सच करने के लिए गरीब और मध्य वर्ग के लोगों को तोहफा दिया है। संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी। इस छूट का फायदा वे लोग उठा सकते हैं जिन्होंने 45 लाख तक का घर लिया है।

आयकर कानून के अनुसार, होम लोन के ब्याज के भुगतान पर डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। अगर आप मकान में खुद रहते हैं तो ब्याज के भुगतान पर साल में 3.5 रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

1.95 करोड़ गरीब परिवारों घर देगी मोदी सरकार

मोदी सरकार साल 2022 तक 1.95 करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध करायेगी। संसद में बजट 2019 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले पांच साल में 1.5 करोड़ गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराये गए। इससे पहले 2015- 16 में जहां ऐसे मकान बनाने में 314 दिन लगते थे, वर्ष 2017- 18 में यह समय घटकर 114 दिन रह गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह