लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: बजट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये तो अभी ट्रेलर है', गिनाई सरकार की उपलब्धियां'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 15:55 IST

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को संसद के लोकसभा में बजट पेश किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Open in App

लोकसभा में शुक्रवार को पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस बजट को ट्रेलर बताया। इसके बाद पीएम मोदी ने सरकार की  उपलब्धियां गिनाते हुए पीयूष गोयल और अरूण जेटली को बधाई दी है। पीएम ने कहा कि देश का एक बहुत बड़ा वर्ग आज अपने सपनें साकार करने में और देश के विकास को गति देने में लगा हुआ है। उनके लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में सब का ध्यान रखा गया है और  हर वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। 

जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने- 

- पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंच रहा है।-  प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि का लाभ 12 करोड़ से ज्यादा उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है। उन्होंने इस योजना को आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित बनी सबसे बड़ी योजना बताई।- पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सरकार की योजनाओं ने देश के हर व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।- इस बजट में किसान उन्नति से लेकर, कारोबारियों की प्रगति तक, इनकम टैक्स से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हाउसिंग से लेकर हेल्थ केयर तक, इकोनॉमी को नई गति से लेकर न्यू इंडिया के निर्णाण तक, सभी का ध्यान रखा गया है।- इस बजट से 3 करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्ग के टैक्स देने वालों को और 30- 40 करोड़ श्रमिकों को सीधा लाभ मिलना तय हुआ है।- पीएम ने कहा कि देश का एक बहुत बड़ा वर्ग आज अपने सपनें साकार करने में और देश के विकास को गति देने में लगा हुआ है। उनके लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।- पीएम मोदी ने अरुण जेटली और पियूष गोयल को इस बजट के लिए बधाई देते हुए कहा, 'ये बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी है। सर्वोत्कर्ष को समर्पित है।'

 

टॅग्स :बजटनरेंद्र मोदीबजट 2019पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है