लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 'यह बजट नहीं, बीजेपी का चुनावी मेनिफेस्टो है'

By भाषा | Updated: February 1, 2019 15:07 IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस बजट को मैं यही कहूंगा कि यह भाजपा का घोषणापत्र है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट को ‘भाजपा का चुनावी’ घोषणापत्र’ करार देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश की गई है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस बजट को मैं यही कहूंगा कि यह भाजपा का घोषणापत्र है। पांच साल में इन्होंने क्या किया, कितने वादे पूरे किए, इस बारे में कुछ नहीं बताया। हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये देने के बारे में कुछ नहीं कहा। पांच साल में 10 करोड़ नौकरियां देने के वादे पर कुछ नहीं कहा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है।

खड़गे ने कहा, ‘‘आयकर में छूट की सीमा पहले भी बढ़ती रही है। इस बार सदन में भाजपा के लोग ऐसे मोदी-मोदी कर रहे थे कि लगा कि कोई तमाशा हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह लेखानुदान था। इसकी बजाय उन्होंने एक साल का बजट रखा और लोगों को गुमराह करने कोशिश की गई है। ये समझते हैं कि इन घोषणाओं से उनको वोट मिलेंगे, लेकिन लोगों को पता है कि इन्होंने पहले किस तरह से वादे किए और फिर धोखा दिया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पहले इन्होंने बोला था कि 15 लाख देंगे। पहले ये तो दो। चुनाव को देखते हुए आयकर की सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया।’’

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेबजटबजट 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं