लाइव न्यूज़ :

बुद्धदेव, उनकी पत्नी को कोलकाता के नर्सिंग होम से छुट्टी दी गयी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:49 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को कोलकाता के एक नर्सिंग होम से बुधवार को छुट्टी दे दी गई। इस नर्सिंग होम में उनका कोविड-19 के बाद हुई समस्याओं के लिए इलाज चल रहा था।

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य को भी छुट्टी दे दी गई है। उन्हें भी इसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

नर्सिंग होम के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने कहा, ‘‘उनकी एंटीबॉडी रिपोर्ट और अन्य मानक ठीक हैं लेकिन उन्हें घर में भी दवाएं लेते रहने की जरूरत है।’’ उन्होंने बताया कि भट्टाचार्य (77) सीओपीडी के मरीज हैं और उनके लिए अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे डॉक्टर परिवार के संपर्क में रहेंगे और भट्टाचार्य और उनकी पत्नी दोनों की सेहत पर ध्यान रखेंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें संक्रमण मुक्त होने के बाद दो जून को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। इसके बाद उन्हें कोविड-19 के बाद की समस्याओं के इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित